{"_id":"654be674982b028bf8023b45","slug":"two-youths-of-kushinagar-injured-in-collision-between-car-and-bike-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-9252-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कार व बाइक की टक्कर में कुशीनगर के दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कार व बाइक की टक्कर में कुशीनगर के दो युवक घायल
विज्ञापन
महराजगंज। महराजगंज-गोरखपुर मार्ग पर सिटी हास्पिटल के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार व बाइक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक का पैर टूट गया। दूसरे को भी गंभीर चोटें आई हैं।
बाइक सवार दोनों युवक जुगूल किशोर व दिनेश कुशीनगर जिले के गड़हिया बसंतपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों महराजगंज में किराए का मकान लेकर चावल बेचते हैं। कार चालक महराजगंज कस्बे के निवासी बताया जा रहा है। वह घुघली क्षेत्र के ढेकही बांसपार गांव की तरफ जा रहा था। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दोनों युवकों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद