{"_id":"6a3ee097eee9d4458a0cd365","slug":"two-youths-injured-while-performing-stunts-during-muharram-procession-one-in-critical-condition-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-180023-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मुहर्रम के जुलूस में करतब दिखाने में दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मुहर्रम के जुलूस में करतब दिखाने में दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
महराजगंज। मुहर्रम के अवसर पर निकले जुलूस में करतब दिखाने के दौरान दो युवक घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत निचलौल के घोड़हवा वार्ड निवासी शम्सुद्दीन (25) पुत्र कमरुद्दीन मुहर्रम जुलूस में करतब दिखा रहे थे। इसी दौरान करतब में मर्करी से उनके पेट में गंभीर चोट लग गई। वहीं घोड़हवा वार्ड निवासी विजय कनौजिया (18) पुत्र शंभू कनौजिया भी करतब दिखाने के दौरान मर्करी से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जुलूस के दौरान उत्साह और भीड़ के बीच दोनों युवकों को चोट की गंभीरता का तत्काल एहसास नहीं हुआ। मेला समाप्त होने के बाद जब वे घर पहुंचा तो शम्सुद्दीन की हालत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा। इसी दौरान विजय की परेशानी भी बढ़ गई। इसके बाद परिजन दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी निचलौल ले गए।