{"_id":"673cfadb9dc8906e660709d4","slug":"two-youths-injured-in-leopard-attack-in-maharajganj-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-136128-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महराजगंज में तेंदुए के हमले में दो युवक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महराजगंज में तेंदुए के हमले में दो युवक जख्मी
Wed, 20 Nov 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेईया के पछुडिहवां टोले में सोमवार रात दिखा तेंदुआ मंगलवार की दोपहर में आबादी में पहुंच गया। पहले उसने बकरी को निवाला बनाया। उसके बाद दो युवकों पर हमला कर घायल कर दिया। तेंदुए के हमले से गांव में दहशत का माहाैल है। वन विभाग की टीम जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, पछुडिहवां टोले में सोमवार की रात कुछ युवकों को तेंदुआ नजर आया था। ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया था। मंगलवार को तेंदुआ आबादी की तरफ पहुंच गया। ग्रामीणों के मुताबिक रामलखन यादव के घर के पास बांस के बीच तेंदुआ छिपकर बैठा था। आसपास सुनसान होते ही उसने गौरीशंकर यादव की बकरी को दबोचकर निवाला बना लिया। ग्रामीणों का शोर सुनकर तेंदुआ फिर बांसों के बीच जाकर छिप गया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर तलाश शुरू की। शाम करीब पौने पांच बजे तेंदुए ने पछुडिहवां निवासी अनिल यादव (27) पर हमला कर जख्मी कर दिया। अनिल को रतनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस बीच तेंदुए ने इसी गांव के सोहनी टोले के हरिश्चंद्र (30) को भी हमला कर घायल कर दिया। हरिश्चंद्र का इलाज मिश्रवलिया चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल में कराया गया। उत्तरी चौक रेंज के फारेस्टर जितेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि ग्रामीणों की सुरक्षा में वन विभाग और पुलिस की टीम जुटी हुई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।