फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two youths became victims of fraud in Nautanwa town

Maharajganj News: नौतनवा कस्बे में ठगी के शिकार हुए दो युवक

Fri, 11 Oct 2024 08:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 11 Oct 2024 08:15 PM IST
विज्ञापन
Two youths became victims of fraud in Nautanwa town
नौतनवा। कस्बे के अटल चौक पर शुक्रवार को नशे में धुत दो युवकों का मोबाइल और टैबलेट एक उचक्का लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अवनीश निवासी रुद्रपुर देवरिया व मनीष पांडेय निवासी बड़हलगंज बाइक से नेपाल घूमने जा रहे थे। शुक्रवार सुबह रास्ते में बाइक खराब हो गई तो बाइक बनवाने के लिए नौतनवा कस्बे के अटल चौक पर पहुंचे और दुकान खुलने का इंतजार करने लगे। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों युवक नशे में थे। बाइक की दुकान जब खुली तो दुकानदार ने मोटरसाइकिल बनाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान ई-रिक्शा पर सवार एक युवक आया और बाइक बनवाने की बात कहते हुए आगे गली में ले गया। युवकों ने बताया कि युवक बाइक के पार्ट को खोला उसके बाद 20 मिनट में आने की बात कहकर जाने लगा तो युवकों ने अपना मोबाइल और एक टैबलेट चार्ज करके लाने के लिए दे दिया। काफी समय बीतने के बाद जब युवक नहीं लौटा तो दोनों ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed