फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two women were beaten up after entering their house, FIR registered

Maharajganj News: घर में घुसकर दो महिलाओं को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 10 Jan 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two women were beaten up after entering their house, FIR registered
8 जनवरी को पुरंदरपुर थाने में दर्ज की गई शिकायत
विज्ञापन


महराजगंज। जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के बेलवा खुर्द गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो रिश्तेदारों में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दो महिलाओं को बुरी तरह पीटा गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।




घटना 6 जनवरी 2026 की शाम करीब 4 बजे की है। शिकायतकर्ता फिरोज खान ने बताया कि उनके सगे रिश्तेदार वाहिदुद्दीन, उनकी पत्नी समीरून निशा, दोनों का पुत्र समीर खान और साविर हुसैन ने पुरानी दुश्मनी के कारण उनके घर पर चढ़कर हमला कर दिया। फिरोज की पत्नी इस्तारून निशा और छोटी भाभी सादिया घर पर मौजूद थीं। आरोपियों ने दरवाजे पर चढ़कर गालियां दीं और फिर लात-मुक्कों, लाठी-डंडों से दोनों महिलाओं की पिटाई की। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। फिरोज खान ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि आरोपी वाहिदुद्दीन, समीरून निशा, समीर खान और साविर हुसैन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed