फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Business operations were affected on Friday and Saturday due to a cybersecurity crisis.

Maharajganj News: भैरहवा भंसार का सर्वर चालू, सोनौली सीमा पर ट्रकों की निकासी शुरू

Mon, 26 Oct 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Business operations were affected on Friday and Saturday due to a cybersecurity crisis.
सोनौली। भैरहवा भंसार कार्यालय का सर्वर और एएसवाईक्यूडा ऑनलाइन कस्टम सिस्टम अपडेट के बाद रविवार से शुरू हो गया है। इसके साथ ही सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों की निकासी शुरू हो गई है। इससे शुक्रवार और शनिवार को प्रभावित रहे भारत-नेपाल व्यापार को राहत मिली है।
विज्ञापन

नेपाल में राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जोखिम के चलते शुक्रवार और शनिवार को कई सरकारी वेबसाइटों, बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं को एहतियातन बंद किया गया था। पीएचपी तकनीक में गंभीर सुरक्षा खामियों की आशंका के बाद नेपाल के राजस्व अनुसंधान विभाग ने वीसीटीएस सेवा भी अस्थायी रूप से रोक दी थी। इसी दौरान भैरहवा भंसार का ऑनलाइन कस्टम सिस्टम ठप होने से आयात-निर्यात प्रक्रिया प्रभावित हुई और नेपाल निर्यात के लिए सीमेंट लादकर कई ट्रक फैक्टिरियों में खड़े हो गए थे।
विज्ञापन

सर्वर और एएसवाईक्यूडा सिस्टम अपडेट होने के बाद कस्टम क्लीयरेंस शुरू होने से मालवाहक वाहनों की निकासी में तेजी आने की उम्मीद है। वीसीटीएस बंद रहने के दौरान बिल-बिजक और राजस्व संबंधी जरूरी दस्तावेज के आधार पर माल की ढुलाई जारी रखने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल भंसार महासंघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शांत कुमार शर्मा ने बताया कि दशहरे पर्व के दौरान एक सप्ताह से बैंक बंद थे सोमवार से सभी बैंक खुल जाएंगे। रविवार से आयात और निर्यात शुरू हो गए है। नेपाल की तकनीकी एजेंसियां साइबर सुरक्षा जोखिम के मद्देनजर डिजिटल सेवाओं की जांच और सुरक्षा अपडेट में जुटी हैं। भैरहवा भंसार का सिस्टम चालू होने से सीमा कारोबार को राहत मिली है।

हालांकि, साइबर सुरक्षा जोखिम के मद्देनजर बंद किया गया वीसीटीएस (व्हीकल कंसाइनमेंट ट्रैकिंग सिस्टम) अब भी बंद है। वीसीटीएस की सुरक्षित बहाली का इंतजार है। भैरहवा भंसार के सूचना अधिकारी उद्धव ढुंगाना ने बताया कि सर्वर सही हो गया है। आयात और निर्यात का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed