फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two women riding a bike died after being hit by a truck, father and daughter are in critical condition

Maharajganj News: ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो महिलाओं की मौत, पिता-बेटी गंभीर

Sat, 05 Jul 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 05 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Two women riding a bike died after being hit by a truck, father and daughter are in critical condition
फरेंदा। क्षेत्र के सोनाबंदी हड़ियाकोट मार्ग पर शुक्रवार दिन में करीब 11 बजे ट्रक की ठोकर से एक ही बाइक पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पिता और 10 वर्षीय बेटी घायल हो गए। घायलों को बृजमनगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसवनिया विशुन निवासी गणेश चौरसिया (29) पत्नी खुशबू (28), 10 वर्षीय बेटी पायल व पड़ोस की एक महिला रीना (35) को बाइक से फरेंदा ले जा रहे थे। हड़ियाकोट गांव के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में खुशबू और रीना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गणेश और पायल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज भिजवाया।

घटना की सूचना पर गांव में चीख पुकार मच गई। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। ट्रक पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed