{"_id":"653bf951ca194e60f10cae27","slug":"two-village-development-officers-suspended-for-misuse-of-funds-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-8475-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धनराशि दुरुपयोग में दो ग्राम विकास अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धनराशि दुरुपयोग में दो ग्राम विकास अधिकारी निलंबित
विज्ञापन
- जांच अधिकारियों के रिपोर्ट के आधार पर जिला विकास अधिकारी ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। हैंडपंप रिबोर व सोलर स्ट्रीट लाइट के लगवाने में किए गए धन के दुरुपयोग के मामले में जिला विकास अधिकारी करुणाकर अदीब ने दो ग्राम विकास अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बृजमनगंज के ग्राम पंचायत कवलपुर में हैंडपंप के रिबोर के नाम पर धन के दुरुपयोग का मामला सामने आने पर जांच सहायक निबंधक सहकारिता को तथा लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम टेंढ़ी में सोलर स्ट्रीट लाइट के नाम पर धनराशि के दुरुपयोग का मामला सामने आने पर प्रधान व सचिव को बराबर का दोषी माना गया था। मामले में जिलाधिकारी ने दोनो प्रधानों के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार को सीज करते हुए कवलपुर की विस्तृत जांच सहायक निबंधक सहकारिता को तथा टेढ़ी की विस्तृत जांच जिला ग्रामोद्योग अधिकारी से कराई।
जिसमें अधिकारियों ने ग्राम विकास अधिकारियों की भूमिका को भी ठीक नहीं पाया। जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट जिला विकास अधिकारी को भेजी है जिसके आधार पर कवलपुर के ग्राम विकास अधिकारी मिलिंद चौधरी को निलंबित करते हुए उन्हें बृजमनगंज ब्लॉक से संबद्ध कर दिया है। वहीं टेढ़ी के सचिव श्रीनिवास को निलंबित करते हुए उन्हें घुघली ब्लॉक से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
धनराशि के दुरुपयोग के मामले में जिलाधिकारी के निर्देश व जांच अधिकारियों के रिपोर्ट के आधार पर दोनों ग्राम विकास अधिकारियों को निलंबित करते हुए उन्हें ब्लॉकों से संबद्ध कर दिया गया है।
करुणाकर अदीब, प्रभारी जिला विकास अधिकारी