{"_id":"683b55e33a4db9ee800a54f8","slug":"two-trains-were-canceled-on-nautanwa-gorakhpur-route-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-150650-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नौतनवा-गोरखपुर रूट पर दो ट्रेनें रहीं निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नौतनवा-गोरखपुर रूट पर दो ट्रेनें रहीं निरस्त
Sun, 01 Jun 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। गोरखपुर-नौतनवा रूट पर नौतनवा से चलकर शाम 6:55 बजे प्रतिदिन नकहा को जाने वाली सवारी गाड़ी शनिवार को बढ़नी में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निरस्त रही। इसके कारण स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ट्रेन निरस्त होने की जानकारी के बाद यात्री निजी साधन से अपने गंतव्य को रवाना हुए। बताया गया कि नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ही रविवार की सुबह गोरखपुर से 6:5 बजे चलकर नौतनवा आने वाली 55069 तथा नौतनवा से 9:40 बजे प्रस्थान कर नकहा को जाने वाली 55070 सवारी गाड़ी भी निरस्त रहेगी।
स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि बढ़नी में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण शनिवार को नकहा से चलकर नौतनवा आने वाली 55071 एवं नौतनवा से चलकर नकहा को जाने वाली 55072 सवारी गाड़ी निरस्त रही तथा रविवार की सुबह गोरखपुर स्टेशन से चलकर नौतनवा आने वाली 55069 व फिर यहां 55071 बनकर नकहा को जाने वाली ट्रेन भी निरस्त रहेगी। संवाद