फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two traders clash at weekly market over a buying-and-selling dispute.

Maharajganj News: खरीद-बिक्री के विवाद में साप्ताहिक बाजार में दो व्यापारियों में मारपीट

Fri, 17 Jul 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Two traders clash at weekly market over a buying-and-selling dispute.
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल में बृहस्पतिवार को लगने वाले साप्ताहिक बकरी बाजार में खरीद-बिक्री को लेकर दो बकरी व्यापारियों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच हुई हाथापाई से बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद व्यापारियों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया तथा लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों व्यापारी बकरी के सौदे को लेकर आपस में बहस करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने लगे। मौके पर मौजूद अन्य व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। घटना के कारण कुछ देर तक बाजार की गतिविधियां भी प्रभावित रहीं। घटना की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवां पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और किसी तरह स्थिति को सामान्य किया। इसके बाद दोनों व्यापारियों को पुलिस चौकी बुलाया गया, जहां उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की गई।
विज्ञापन

एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed