फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two tourist buses seized without fitness, three fined one lakh

Maharajganj News: बिना फिटनेस दो पर्यटक बस सीज, तीन पर एक लाख का जुर्माना

Sun, 24 May 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two tourist buses seized without fitness, three fined one lakh
एआरटीओ ने मुख्यालय व सोनौली में की कार्रवाई
विज्ञापन

बिना फिटनेस संचालित वाहनों को कार्रवाई का अल्टीमेटम
महराजगंज। जिला मुख्यालय व सोनौली में शनिवार को एआरटीओ ने दो पर्यटक वाहनों को सीज कर दिया। साथ ही तीन पर्यटक वाहनों पर एक लाख रुपये का चालान किया है। एआरटीओ की कार्रवाई से जनपद से संचालित पर्यटक वाहन संचालित करने वाले मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है।
जनपद से बिना फिटनेस सर्टिफिकेट लिए पर्यटक वाहनों का संचालन दिल्ली, मुंबई व अन्य स्थानों के लिए होता है। जिला मुख्यालय के अलावा सर्वाधिक पर्यटक वाहन भारत नेपाल सीमा के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर सोनौली से संचालित हो रहे हैं। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर शुक्रवार एआरटीओ के नेतृत्व में जांच अभियान शुरू किया गया। पहले दिन सोनौली-गोरखपुर मार्ग पर 16 चार पहिया वाहनों का चालान यातायात नियमों का अनुपालन न करने के चलते किया गया।
विज्ञापन

12 अन्य पर भी कार्रवाई की गई। साथ ही बिना फिटनेस मिलने पर एक बस को सीज किया गया। जिला मुख्यालय के तीन पर्यटक वाहनों पर नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई। तीनों वाहनों को मिलाकर कुल एक लाख रुपये का चालान किया गया। सोनौली- गोरखपुर मार्ग पर दो पर्यटक बसों को फिटनेस के अभाव में सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जनपद में न तो कोई वाहन नियमों को पूर्ण किए बिना संचालित हो सकती और न ही कोई व्यक्ति यातायात नियमों का उल्लंघन कर बचा रह सकेगा। कार्रवाई लगातार प्रभावी रहेगी।
- मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed