फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two teenage girls are in critical condition after consuming a toxic substance and attempting to hang themselves.

Maharajganj News: विषाक्त पदार्थ खाने और फांसी लगाने की कोशिश से दो किशोरियों की हालत गंभीर

Fri, 21 Aug 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two teenage girls are in critical condition after consuming a toxic substance and attempting to hang themselves.
निचलौल। निचलौल और सिंदुरिया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अलग-अलग घटनाओं में दो किशोरियों ने आत्महत्या की कोशिश की। एक किशोरी ने घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली जबकि दूसरी ने फांसी लगाने की कोशिश की। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी ने बृहस्पतिवार दोपहर अज्ञात कारणों से घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली। कुछ देर बाद परिजन ने उसे कमरे में अचेत अवस्था में देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई थी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


वहीं, निचलौल थाना क्षेत्र के बजही गांव में 16 वर्षीय किशोरी ने बृहस्पतिवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजन को जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल उसे फंदे से उतार लिया, जिससे उसकी जान बच गई। घायल अवस्था में किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घटनाओं के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed