{"_id":"6a5159ea6811b699f5092902","slug":"two-school-buses-were-fined-following-an-inspection-of-their-facilities-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-180916-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्कूल बसों में सुविधाओं की जांच कर दो बसों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्कूल बसों में सुविधाओं की जांच कर दो बसों का किया चालान
विज्ञापन
स्कूली बसों की फिटनेस और अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता का किया निरीक्षण
महराजगंज। छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को यातायात पुलिस ने नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर विद्यालयों की स्कूल बसों की जांच की गई। इस दौरान दो स्कूल बसों का चालान कर चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
निरीक्षण के दौरान बसों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशामक यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन निकास सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। यातायात पुलिस ने विद्यालय प्रबंधन को सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अभियान के दौरान वाहन चालकों, विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर दो स्कूल बसों का चालान करते हुए कुल 4 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।