फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   two principle notice

Maharajganj News: आननफानन क्लास रूम से हटवाया गया भूसा, दो प्रधानाध्यापकों को नोटिस

Mon, 05 Jun 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 05 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
two principle notice
राजौड़ा कला गांव में स्कूल में रखा गया भूषा को महिला और गांव के अन्य लोगों द्वारा भूसा को साड़ी क
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के रजौड़ा कला गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के क्लास रूम में भूसा रखने का वीडियो रविवार को वायरल हुआ था। वीडियो में एक महिला बोरी में भूसा भरते दिख रही है। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के प्रकाशित होने के बाद सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई। आननफानन खंड शिक्षाधिकारी को मामले की जांच सौंपी गई। क्लास रूम से भूसा हटवा दिया गया। दो प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर दी गई।
विज्ञापन

रजौड़ा कला स्थित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापकों की मौजूदगी में महिला और गांव के अन्य लोगों ने भूसा की गठ्ठरी बनाकर टैक्टर ट्राॅली पर लादकर बाहर निकाला। पनियारा की खंड शिक्षाधिकारी गरिमा यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है। दोनों प्रधानाध्यापकों की लापरवाही सामने आई है। क्योंकि बिना इनकी सहमति के कोई स्कूल भवन के कक्ष में भूसा नहीं रख सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्कूल के कमरे से भूसा निकाल दिया गया है। उधर, गांव में दिनभर यह प्रकरण चर्चा का विषय बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि कि सरकारी स्कूल के कमरे का निजी उपयोग किसी की दशा में नहीं होना चाहिए। बच्चों के पढ़ने की जगह साफ-सुथरी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पनियरा ब्लॉक के विद्यालय के क्लास रूम में भूसा रखने की खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से की गई जांच में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापकों की संलिप्तता सामने आई है। खंड शिक्षा अधिकारी ने दोनों प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी करते हुए तत्काल जवाब मांगा है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है व चाभी का कस्टोडियन प्रधानाध्यापक के होने के नाते दोनों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। प्रधानाध्यापकों से बातचीत में यह बात सामने आया है कि विद्यालय में लगे हैंडपंप को सही कराने के लिए प्रधान ने चाबी मांगी थी। प्रधानाध्यापकों का आरोप है कि मामले में प्रधान की मिलीभगत हो सकती है।

...
कोट
स्कूल में भूसा रखने के प्रकरण में दोनों प्रभारी प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी करते हुए तत्काल जवाब मांगा गया है। प्रधान पर कार्रवाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र भेजा जाएगा।
-आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed