{"_id":"6851c06347fd814048012374","slug":"two-prd-jawans-riding-a-bike-were-injured-in-a-car-collision-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-152140-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो पीआरडी जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो पीआरडी जवान घायल
Wed, 18 Jun 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल पनियरा मार्ग पर नहर पुल के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र के माधोनगर निवासी पीआरडी जवान राधेश्याम सिंह 50 और रतनपुरवा निवासी रामकेश 50 सोमवार की रात लगभग 12 बजे बाइक से नवीन मंडी स्थल परतावल में ड्यूटी करने जा रहे थे। अभी वह परतावल चौराहे से 300 मीटर पहले पहुंचे थे कि एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों जवान सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी परतावल पहुंचाया। संवाद