{"_id":"6a8a06bac2403229fd00e7a9","slug":"two-people-were-arrested-for-molesting-a-married-woman-who-had-returned-to-her-parents-home-after-three-months-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-183782-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो घायल एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो घायल एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
कोल्हूई। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैराघाट के पास बॉर्डर रोड पर शनिवार शाम एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक किशोर सहित दो लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, लोटन थाना क्षेत्र क्षेत्र के ग्राम बघेली गांव निवासी अंकित जायसवाल (19) और शिवम (17) शनिवार को घर से खाना खाने के बाद बाइक से किसी काम से नौतनवा गए थे। काम निपटाकर दोनों वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोल्हुई क्षेत्र के खैराघाट के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लोटन सीएचसी भेजा जहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इनमें अंकित की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए भिजवाया। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।