फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two parties clashed in the tehsil

Maharajganj News: तहसील में दो पक्ष भिड़े

Tue, 06 May 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 06 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in the tehsil
नौतनवा। तहसील परिसर में रजिस्ट्री बैनामा कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामला शांत कराया। हालांकि भूमि का बैनामा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा तहसील क्षेत्र के बकैनिहा हरैया निवासी मनोज कुमार श्रीवास्तव अपने हिस्से की 20 डिस्मिल भूमि की रजिस्ट्री करने नौतनवा तहसील में आए थे। जानकारी मिलने पर मनोज के बेटे अंकित और अंकुर तहसील में उपनिबंधक कार्यालय पहुंचकर अपने पिता से रजिस्ट्री करने से मना कर दिया तो क्रेता पक्ष ने विरोध किया कि जब रुपये ले लिए तो रजिस्ट्री करने से क्यों मना कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा सूचना पाकर मौके पर पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव भी पहुंच गए और मामले को शांत कराया। उप निबंधक संदीप गौंड ने बैनामा करने के लिए आए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed