फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two killed, two women injured due to lightning

Maharajganj News: बिजली गिरने से दो की मौत, दो महिलाएं झुलसीं

Tue, 17 Jun 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 17 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two killed, two women injured due to lightning
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के बांसपार बैजौली गांव के सिवान में रोपाई के दौरान बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं झुलस गईं। वहीं खुटहा क्षेत्र में सिंचाई करने जा रहे वृद्ध की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद आसपास खेतों में रोपाई कर रहे किसान सहम गए। जानकारी के अनुसार, बांसपार बैजौली टोला लालपुर निवासी भुआल पासवान (30) सोमवार को सुबह करीब सात बजे खेत में रोपाई करने गए थे। आसपास के खेतों में अन्य किसान भी रोपाई में जुटे थे। इस बीच बिजली गिरने से भुआल की मौत हो गई। पास के खेत में रोपाई कर रहीं मैनावती देवी और कालिंदी निवासी बांसपर बैजौली टोला लालपुर गंभीर रूप से झुलस गईं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

घटना के बाद युवक के घरवालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। बिजली गिरने के बाद से आसपास के खेतों में रोपाई बंद कर दी गई। बताया गया की भुआल की शादी हो चुकी है। सात साल का बेटा सत्यम, चार साल की बेटी परी है। भुआल के पिता राजेंद्र खेती करते हैं। उसकी मां सुमित्रा देवी हैं।
विज्ञापन

भुआल दिल्ली में रहकर पेंटिंग का काम करते थे। भुआल के तीन भाईयों में सबसे बड़े धर्मवीर ट्रक चालक हैं। दूसरे नंबर पर भुआल थे। तीसरे नंबर पर विशाल फर्नीचर बनाते हैं। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येद्र कुमार राय ने बताया कि एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हैं। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खैंचा निवासी 65 वर्षीय कैलाश वर्मा सोमवार सुबह करीब छह बजे खेत में पानी देखने जा रहे थे। तभी बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए वह आम के पेड़ के नीचे चले गए। इस बीच अचानक गरज-चमक के साथ बिजली उनके ऊपर गिर गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके दो बेटे महेंद्र व वीरेंद्र वर्मा हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

-----------
10 दिन पहले दिल्ली से लौटा था भुआल
बांसपार बैजौली टोला लालपुर के निवासी भुआल पासवान 10 दिन पहले ही दिल्ली से लौटकर घर आए थे। रोपाई के बाद वह इस बार मुंबई जाने की तैयारी में थे। भुआल के पिता राजेंद्र ने बताया कि सुबह बेटा खेत जाने के दौरान कहा था की रोपाई जल्दी हो जाएगी तो इस बार मुंबई जाऊंगा। राजेंद्र इन बातों का जिक्र करते हुए फफक पड़े। गांव के लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed