फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two killed, one injured in road accidents

Maharajganj News: सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

Wed, 14 May 2025 07:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 14 May 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
Two killed, one injured in road accidents
फरेंदा। थाना क्षेत्र के पिपरामौनी चौराहे पर बाइक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं बृजमनगंज क्षेत्र में एक बाइक सवार दीवार से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी मुनिराम प्रजापति (65) मंगलवार की सायं छह बजे के करीब पिपरामौनी चौराहे पर सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान सोनौली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। इसमें उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मुनिराम प्रजापति की मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक के अनुसार, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार की दोपहर बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करमहा के टोला सुखमंगलपुर निवासी देवेंद्र गुप्ता (50) गांव के ही दिनेश (22) के साथ किसी काम से बृजमनगंज जा रहे थे। अभी वह मैनेहिया मोड पर पहुंचे थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई, जिससे देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी धानी ले गई, जहां चिकित्सक ने बाइक चालक देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि दिनेश का सीएचसी में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्य प्रकाश सिंह के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed