{"_id":"68054e867342f7a8840bf91c","slug":"two-juvenile-offenders-caught-with-pistol-and-cartridges-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-147318-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पिस्टल और कारतूस के साथ दो बाल अपचारी पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पिस्टल और कारतूस के साथ दो बाल अपचारी पकड़े गए
Mon, 21 Apr 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के ढेसो गांव के टोला रामनगर में खेलने के बहाने घर में बुलाकर बालक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो बाल अपचारियों को पकड़ा है। मृतक के पिता की तहरीर पर 10 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर दो बाल अपचारी को ढेसो नहर पुल के पास से पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ लिया गया। दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक ढेसो गांव के टोला रामनगर में बीते 17 अप्रैल को साबिर के बेटे जान मोहम्मद (12) को पटीदार के घर बुलाकर सिर में पिस्टल से गोली मार हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 19 अप्रैल को जान मोहम्मद के पिता साबिर की तहरीर पर आरोपी साहिल, सुहैल, समीउल्लाह, अरमान, सलीमुन निशा, रेशमा निवासी ढेसो टोला रामनगर जबकि जुल्फेकार, सलमान, सायरा निवासी बढ़या मुस्तकील और साहिल उर्फ लड्डन निवासी बजहा उर्फ अहिरौली टोला आजाद नगर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर किया था। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगाई गईं थीं। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर हत्या में शामिल दो बाल अपचारी को ढेसो नहर पुल से पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस टीम दो बाल अपचारियों की तलाशी ली तो उनके पास से एक पिस्टल और कारतूस और खोखा बरामद हुआ। दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। जबकि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।