फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two including BSP candidate filed nomination

Maharajganj News: बसपा प्रत्याशी समेत दो ने किया नामांकन, सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

Fri, 10 May 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 10 May 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Two including BSP candidate filed nomination
-इंटर तक पढ़े हैं बसपा प्रत्याशी तो सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के प्रत्याशी ने की एलएलबी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नामांकन के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को बहुजन समाज पार्टी के मौसमे आलम, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के विनोद कुमार पटेल ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आने जाने वालों से पूछताछ की जा रही है।
बसपा के प्रत्याशी मौसमे आलम ने चार सेट में नामांकन पत्र जमा किया। दिए गये विवरण के मुताबिक उनके पास 1.50 लाख नकद व पत्नी खलीकुन्निशा के पास 50 हजार रुपये नकदी, 500 ग्राम सोने व एक किलो चांदी के आभूषण हैं। मौसमे आलम महराजगंज के मिठौरा के निवासी हैं। इंटर तक की पढ़ाई जीएसवीएस से की है। उनके पास एक एक्सयूवी, एक कार, स्वराज ट्रैक्टर व बाइक है। नामांकन जमा करने वाले दूसरे प्रत्याशी विनोद कुमार पटेल ने एलएलबी की पढ़ाई अवध विश्वविद्यालय से पूर्ण की है। वह प्रतापगढ़ के नेवादा के रहने वाले हैं। उन्होंने सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से नामांकन दाखिल किया है। उनके एसबीआई अकाउंट में पांच हजार तो नकदी 80 हजार रुपये हैं। जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा ने बताया कि आयोग के निर्देश के अनुसार सभी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी का नामांकन आज, आएंगे जल शक्ति मंत्री
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पंकज चौधरी का नामांकन शुक्रवार को होगा। इसके लिए पार्टी की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। नामांकन में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी विशेष रूप से शामिल होंगे। मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला ने बताया कि पार्टी के जिला कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी नामांकन के दौरान रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed