फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two in critical condition following a head-on collision between a motorcycle and an auto-rickshaw.

Maharajganj News: बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में दो की हालत गंभीर

Fri, 17 Jul 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Two in critical condition following a head-on collision between a motorcycle and an auto-rickshaw.
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्रामसभा ओबरी स्थित राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज के समीप बृहस्पतिवार को बाइक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी निचलौल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा सोनिया निवासी सलमान पुत्र शकील अपने एक साथी के साथ बुलेट से निचलौल की ओर आ रहे थे। ओबरी स्थित राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज के पास सामने से आ रहे ऑटो से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक और ऑटो चालक घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में ऑटो चालक महंगू पासवान निवासी मनिकापुर, थाना बरगदवा तथा बाइक चालक सलमान को गंभीर चोटें आईं। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि बाइक सवार दूसरे युवक का उपचार सीएचसी में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed