फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two houses damaged by lightning strike; no loss of life.

Maharajganj News: बिजली गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त, जनहानि नहीं

Mon, 07 Sep 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two houses damaged by lightning strike; no loss of life.
पानी की टंकी के उड़े परखच्चे, छत में हुआ सुराख, घुघली और मिठौरा क्षेत्र की घटना
विज्ञापन

भिटौली/मिठौरा। घुघली और कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को बिजली गिरने से दो मकानों को भारी नुकसान हुआ। तेज बारिश के बीच हुई इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि दोनों स्थानों पर परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं लगी।
घुघली थाना क्षेत्र के पचरुखियां गांव के यादव टोला में रामशरण प्रसाद के मकान पर तेज बारिश के दौरान बिजली गिर गई। तेज धमाके के साथ बिजली गिरने से मकान के लिंटर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली की चपेट में आने से मकान की पूरी वायरिंग और बिजली मीटर समेत फ्रिज, पंखा, टीवी तथा अन्य घरेलू उपकरण खराब हो गए। अचानक हुए हादसे से घर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर मिठौरा क्षेत्र के कोतवाली थाना अंतर्गत बरवा राजा गांव में रविवार शाम करीब चार बजे आजाद पुत्र भीमल के मकान पर बिजली गिर गई। घटना के समय तेज बारिश हो रही थी। अचानक जोरदार गरज-चमक के बीच बिजली मकान की छत पर जा गिरी। तेज धमाके से छत पर रखी पानी की टंकी के परखच्चे उड़ गए और छत में सुराख हो गया। इसके अलावा घर में लगे कई विद्युत उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि घटना के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बिजली गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मकान की स्थिति देखकर दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed