फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two girls from different villages abscond with their lover

Maharajganj News: अलग-अलग गांव की दो युवतियां प्रेमी संग फरार

Thu, 26 Jun 2025 08:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 26 Jun 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Two girls from different villages abscond with their lover
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों की दो युवतियों को उनके प्रेमी लेकर फरार हो गए। खोजबीन करने के बाद जब उनका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पहले मामले में श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एक युवक पर अपनी 18 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। महिला का आरोप है कि उनकी पुत्री को बीते 23 जून की रात करीब दो बजे पनियरा क्षेत्र के परसहवा का रहने वाला अफरोज बहला फुसला कर कहीं भगा ले गया।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि पहले भी उनकी बेटी के साथ गांव का एक युवक पकड़ा गया था। जिस मामले में पहले से केस दर्ज है। दूसरे मामले में क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी 19 जून की रात करीब 12 बजे घर छोड़कर कहीं चली गई। 23 जून को पता चला कि बेटी को गांव का युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पहले मामले में आरोपी अफरोज व पंकज जायसवाल व दूसरे मामले में आरोपी सूरज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed