फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two employees suspended for absent

गैरहाजिर मिले दो कर्मी निलंबित

Sat, 22 Dec 2018 12:49 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 22 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two employees suspended for absent
गैरहाजिर मिले दो कर्मी निलंबित - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने शुक्रवार को जिला उद्योग केंद्र, चिउरहा स्थित केंद्रीय उपभोक्ता भंडार व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उद्योग केंद्र में अनुपस्थित मिले जहां दो कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए, वहीं केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के चिउरहा केंद्र पर उपस्थित होने के बावजूद उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर न करने वाले पांच कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब कर लिया। उन्होंने पूर्व माध्यमिक चिउरहा में शैक्षणिक व्यवस्था सुधार के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सबसे पहले जिला उद्योग केंद्र पर पहुंचे। यहां उपस्थिति पंजिका की जांच की तो लिपिक जगदीश कुमार व ऊर्दू अनुवादक जाहिदा अनुपस्थित मिलीं। इससे पहले भी निरीक्षण के दौरान यह कर्मचारी गैरहाजिर मिले थे, जिनका वेतन रोकने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद उनकी कार्य प्रणाली में सुधार नहीं हुआ। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के आदेश का अनुपालन न करने के आरोप में जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त को दोनों कर्मियों को निलंबित करने निर्देश दिए। यहां केंद्र पर गंदगी भी मिली।जिलाधिकारी ने चिउरहा स्थित केंद्रीय उपभोक्ता भंडार का भी निरीक्षण किया। यहां उपस्थिति पंजिका के मुआयना के दौरान यह पता चला कि कार्यालय में मौजूद रहने के बाद भी अजय कुमार यादव, परमानंद, परशुराम पटेल, अमित कुमार व महादेव ने हस्ताक्षर नहीं किया है। इस पर जिलाधिकारी ने पांचों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब कर लिया। क्रय केंद्र केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार चिउरहा पर बताया गया कि 680 क्विंटल धान की खरीद हुई है लेकिन डिलेवरी न होने की वजह से खरीद प्रभावित हो रही है। इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ व केंद्र प्रभारी को अपने कार्यालय तलब कर लिया। जिलाधिकारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिउरहा पर पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान   उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed