फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two-day sports competition begins at Kisan Degree College grounds

Maharajganj News: ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

Fri, 23 Oct 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two-day sports competition begins at Kisan Degree College grounds
निचलौल। किसान डिग्री कॉलेज मैदान में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें विकासखंड निचलौल के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने दौड़ समेत विभिन्न खेल स्पर्धाओं में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बिशोखोर के परवेज प्रथम, प्राथमिक विद्यालय बसूली के आरिफ द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय लोहरौली के अंकुश तृतीय स्थान पर रहे। प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय जमुई कला के नमन ने पहला, प्राथमिक विद्यालय गुरली के परवेज ने दूसरा और प्राथमिक विद्यालय बंजरीपट्टी के विकास ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंजरीपट्टी के आदित्य प्रथम, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरली के आजम द्वितीय और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुई कला के नमन तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बूढ़ाडीह की अनुष्का प्रथम, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैदौली की उजाला द्वितीय और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरली की रागिनी यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया उर्फ मुन्ना और भाजपा नेता अभिषेक पांडेय ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा ने की। इस दौरान अध्यापक शशिकेष तिवारी, सुमित पटेल, आरडी कुमार, सुरेंद्र गुप्ता, संदीप गौंड समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed