फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two daughters left for Nagpur for the National Championship

Maharajganj News: नेशनल चैंपियनशिप के लिए दो बेटियां नागपुर रवाना

Tue, 06 May 2025 09:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 06 May 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
Two daughters left for Nagpur for the National Championship
महराजगंज। जनपद की दो बेटियां अंडर-14 टेनिस 20-20 क्रिकेट के नेशनल चैंपियनशिप में शामिल होने मंगलवार को नागपुर के लिए रवाना हुईं। दोनों का चयन राज्य स्तरीय टीम में किया गया था, जिसके बाद उन्हें नेशनल चैंपियनशिप में शामिल होने का अवसर मिला है।
विज्ञापन

उनके चयन को लेकर जनपद में उत्साह का माहौल उन्हें नेशनल चैंपियनशिप में रवाना करते समय दिखा। दोनों के कोच इरफान व उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बेहतर प्रदर्शन की शुभकामना देकर रवाना किया। चौक नगर पंचायत निवासी रविंद्र साहनी की बेटी रोशनी का चयन अंडर 14 टेनिस क्रिकेट के 20-20 प्रारूप के लिए हुआ है। उनकी मां गृहिणी हैं।
विज्ञापन

रोशनी ने बताया कि उन्होंने स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन के लिए हर रोज तीन से चार घंटे की प्रैक्टिस में समय दिया। बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम राष्ट्रीय फलक पर मजबूत करना उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी नगर पंचायत की माधुरी के पिता गोपाल साहनी बेटी माधुरी के चयन पर उत्साहपूर्वक बेटी को रवाना करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बेटी धाकड़ बल्लेबाजी व धारदार गेंदबाजी करती है। उम्मीद है कि नेशनल चैंपियनशिप में प्रदर्शन बेहतर रहेगा।

उनकी मां सुभावती भी बेटी के बेहतर मंसूबा लेकर नेशनल चैंपियनशिप के लिए रवाना किया। माधुरी ने कहा कि उनका प्रदर्शन बेहतर होगा क्योंकि जनपद के लोगों का आशीर्वाद साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed