{"_id":"686be4b260e226848f0af345","slug":"two-council-representatives-fight-over-facebook-post-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-153951-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फेसबुक पोस्ट पर दो सभासद प्रतिनिधियों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फेसबुक पोस्ट पर दो सभासद प्रतिनिधियों में मारपीट
Mon, 07 Jul 2025 08:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 07 Jul 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। एक पार्टी के नेता के फेसबुक पोस्ट पर नौतनवा के भाजपा सभासदों के दो प्रतिनिधि आपस में ही भिड़ गए। एक जगह पर दोनों को समझौता कराने लिए बुलाया गया तो वहां भी मारपीट हो गई। इसके बाद मामला थाने पर पहुंचा।
जानकारी के मुताबिक, नगर के गांधी चौक पर नगर पालिका की ओर से बनाए गए फूड प्लाजा की शिकायत करते हुए नेता ने डीएम को पत्र सौंपने की अपनी तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की थी। पोस्ट के शेयर होने के बाद स्थानीय नेता आपस में ही पोस्ट को सही और गलत ठहराते हुए कहासुनी करने लगे जाे बाद में गाली-गलौज होने लगी।
दोनों ओर से सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे के लिए अपशब्दों का प्रयोग होने लगा। थाने में दोनों पक्षों की ओर से तमाम नेता देर शाम तक वार्ता कर किसी तरह सुलह-समझौता से विवाद को समाप्त कराने की प्रयास में जुटे रहे। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। आपस में समझौता के लिए वार्ता कर रहे हैं। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद