{"_id":"68b20aef914741cd420c4d7b","slug":"two-bridges-will-give-speed-to-developmentsupport-to-life-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-158283-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो पुल देंगे विकास को रफ्तार...जीवन को आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो पुल देंगे विकास को रफ्तार...जीवन को आधार
विज्ञापन
सेमरहवा नाले पर नाव के सहारे जाते लोग।
महराजगंज। वन क्षेत्र से सटे सेमरहवा गांव के पास 27 करोड़ की लागत से पुल बनेगा। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं दूसरी मेदनीपुर के पास छोटी गंडक पर 17 करोड़ की लागत से पुल बनेगा। इन दोनों पुलों को बन जाने से करीब एक लाख की आबादी को सीधा फायदा मिलेगा।
इन परियोजनाओं के लिए राज्य सेतु निगम गोरखपुर की ओर से डीपीआर बनाया जा रहा है। स्टीमेट को अंतिम रूप देने के बाद इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। दोनों पुल के निर्माण से करीब एक लाख की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। जिले के नौतनवा तहसील क्षेत्र के रोहिन नदी के सेमरहवा घाट पर लंबे समय से पुल की मांग स्थानीय लोग उठाते रहे हैं। इस क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के निवासी नदी पार करने के लिए नावों पर निर्भर रहना पड़ता है।
नाव से आवागमन न केवल जोखिम भरा है, बल्कि समय और संसाधनों की बर्बादी भी करता है। खासकर बारिश के दिनों में जब रोहिन नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ जाता है, तो लोगों को ज्यादा समस्या होती है।
विज्ञापन
इसी तरह घुघुली क्षेत्र के मेदनीपुर छोटी गंडक नरायन टोले के पास भी पुल के निर्माण की योजना है। वर्तमान में इस क्षेत्र के लोग कुशीनगर जिले तक पहुंचने के लिए कप्तानगंज के रास्ते से लगभग 20 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करते हैं। नदी पर पुल बन जाने से अत्यधिक दूरी कम हो जायेगी। पुल के निर्माण से चौमुखा, नेबुईया, बड़हरा, बेलवा तिवारी, लक्ष्मीपुर महंत, लक्ष्मीपुर शिवाला जैसे कई गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। मेदनीपुर के रहने वाले विजय ने बताया कि कुशीनगर जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है।