{"_id":"67cb48a97675af84be0c01fa","slug":"two-bridges-will-be-constructed-in-farenda-and-nautanwa-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-144158-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फरेंदा और नौतनवा में दो पुलों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फरेंदा और नौतनवा में दो पुलों का होगा निर्माण
Sat, 08 Mar 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के फरेंदा और नौतनवा क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से क्षतिग्रस्त पुलों के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। इस समस्या को दूर करने के लिए शासन की ओर से दोनों पुलों के निर्माण के लिए दो करोड़ 69 लाख के टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पुल बनने से करीब दो लाख की आबादी को सहूलियत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, वर्तमान में नौतनवा क्षेत्र के गनेशपुर-बेलहिया-विशुनपुर-सगरहवा मार्ग पर बना पुल जर्जर हो चुका है। बारिश के दिनों में जलभराव होने के कारण यह पुल अक्सर पानी में डूब जाता है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में सहजनवा बाबू-गुजरौलिया-मिश्रवलिया से खड़खोड़ी मार्ग पर स्थित मटियरवा ताल पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस पुल से गुजरने वाले लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुल कमजोर होने के कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
इन दोनों पुलों के निर्माण के लिए शासन की ओर से टेंडर जारी हुआ है। निर्माण के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था को नामित किया गया है। पुल निर्माण के लिए बांड निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। फूलमनहा के महेंद्र का कहना है कि पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण कई बार लंबे रास्तों से घूमकर जाना पड़ता है।
दो स्थानों पर जल्द नया पुल बनेगा। इसके लिए टेंडर जारी हुआ है। बांड की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जल्द कार्यदायी संस्था की ओर से पुलों का निर्माण शुरू किया जाएगा।
-ई. नवनीत सिंह, सहायक अभियंता, प्रांतीय लोक निर्माण विभाग