फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two bikes collided head-on, four injured, one in critical condition

Maharajganj News: दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, चार घायल, एक की हालत गंभीर

Thu, 08 Dec 2022 07:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided head-on, four injured, one in critical condition
दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, चार घायल, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरा खाद नहर पुल के पास हुई दुर्घटना
परतावल। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के पिपरा खादर नहर पुल के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी परतावल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को घर भेज दिया। एक की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
घुघली थानाक्षेत्र के बरवां निवासी धीरेन्द्र (18) और नीरज (17) एक बाइक पर घुघली की तरफ जा रहे थे। सामने से कुशीनगर के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मिश्रौली निवासी पवन पासवान (27) अपनी बाइक से मिठौरा निवासी अर्चना (30) को बैठाकर आ रहे थे। पिपरा खादर नहर पुल के पास दोनों बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी परतावल पहुंचाया। नीरज की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed