फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two arrested with ganja and drugs

Maharajganj News: गांजा और नशीली दवा के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 19 Dec 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 19 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with ganja and drugs
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थान से दो संदिग्धों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 600 ग्राम गांजा और 100 गोली नशीली दवा बरामद किया गया। दोनों पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से दोनों को जेेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसओ ढेबरुआ शशांक कुमार सिंह ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के पिकौरा नहर पुल के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान खुर्शीद निवासी खैरीशीतल प्रसाद बताया। उसके कब्जे से 100 गोली नशीली दवा बरामद किया गया।
विज्ञापन

अन्य सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान बढ़नी माल गोदाम तिराहा से एक संदिग्ध को पकड़ लिया। उसने अपनी पहचान किशन वर्मा निवासी पश्चिम पोखरा वार्ड नंबर 6 कस्बा बढऩी बताया। उसके कब्जे से 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed