{"_id":"67f1847de0555f0da600ae40","slug":"two-arrested-with-drugs-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-146262-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नशे की दवाओं के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नशे की दवाओं के साथ दो गिरफ्तार
Sun, 06 Apr 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज/ठूठीबारी। जिले से भारत-नेपाल बार्डर के सरहदी इलाकों में नशे में प्रयोग होने वाली दवाओं का धंधा एक बार फिर से तेज हो गया है। पुलिस टीम वाहन जांच के दौरान नेपाल भेजी जा रही भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं की खेप को बरामद की है।
इतना ही नहीं पुलिस टीम मौके से बाल अपचारी समेत दो को गिरफ्तार किया है, जबकि एक शख्स मौके से भागने में सफल रहा। धंधे में खासकर बेरोजगार युवा लगे हैं। ठूठीबारी कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह के अनुसार सरहदी इलाकों में शांति व्यवस्था, तस्करी पर अंकुश, त्योहार और वीआईपी के आवागमन को लेकर गांव राजाबारी के टोला टेड़हवा के पास पहुंच एसएसबी टीम से कई बिंदुओं पर चर्चा करने लगे। इसी बीच उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की एक बाइक से तीन लोग प्लास्टिक के झोले में नशीली दवाओं की खेप को नेपाल ले जाने वाले हैं।
उक्त सूचना के बाद वह टीम के साथ सतर्क हो गए। इसी बीच कुछ देर बाद राजाबारी की ओर से एक पल्सर बाइक आती दिखाई दी। इसपर तीन लोग सवार थे। संदिग्ध होने पर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। टीम ने दौड़ाकर एक बाल अपचारी समेत दो को गिरफ्तार लिया, जबकि एक भागने में सफल रहा। गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में अपना नाम अवध बिहारी बताया। दूसरा 16 साल का है। वहीं भागने वाले का नाम आकाश निवासी डगरुपुर बताया गया।
विज्ञापन
युवक के पास से प्लास्टिक के झोले में रखे गए भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद की गईं। पूछताछ में दोनों ने आगे कहा कि वे नशीली दवाओं को लेकर नेपाल बेचने जा रहे थे। गिरफ्तार युवक चालान कर दिया गया है। वह भागे हुए आरोपी की तलाश में टीम लगी हुई है। बाल अपचारी को सुधारगृह भेजा गया।