फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two arrested with 3600 drug capsules

Maharajganj News: 3600 नशे की कैप्सूल के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 15 Jan 2025 06:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 15 Jan 2025 06:20 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with 3600 drug capsules
ठूठीबारी। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और कोतवाली पुलिस ने नशे की दवा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सीमावर्ती क्षेत्रों में इन दिनों कड़ी निगरानी की जा रही है। मंगलवार की रात करीब 10.30 बजे कोतवाली पुलिस और एसएसबी को सूचना मिली कि बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं नेपाल भेजी जा रही हैं। इसके बाद एसएसबी के सहायक कमांडेंट मयंक गुप्ता, इंस्पेक्टर जयंता घोष, एएसआई सुबास बरमन व ठूूठीबारी कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार, लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई महेन्द्र कुमार की संयुक्त टीम एसएसबी रोड पर निगरानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसी दौरान एक बाइक से आते हुए दो लोग दिखे। शक के आधार पर टीम ने रोककर उनकी तलाशी ली तो 3600 कैप्सूल एस्पास्मो बरामद हुए। पकड़े गए युवक की पहचान विवेकानंद मल्ल निवासी विवेकानंद नगर सिसवा बाजार और शमशाद निवासी डगरूपुर थाना बरगदवा के रूप में हुई। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed