फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two arrested including middle aged for gang rape of a teenager in Maharajganj

Maharajganj News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, अधेड़ समेत 2 हिरासत में...वारदात सुन हैरत में पड़ जाएंगे

Sat, 12 Apr 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 12 Apr 2025 01:23 AM IST
सार

क्षेत्र के एक गांव की 14 साल की किशोरी बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी मां के साथ पास के चौराहे पर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर रुपये निकालने गई थी। रुपये निकालने के बाद किशोरी की मां उसे ग्राहक सेवा केंद्र पर बैठाकर बाज़ार कुछ अन्य सामान खरीदने चली गई।

विज्ञापन
Two arrested including middle aged for gang rape of a teenager in Maharajganj
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

विस्तार

कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव के चौराहे पर स्थित जनसेवा केंद्र में बृहस्पतिवार दोपहर दो लोगों ने 14 साल की एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी की मां की तहरीर पर केंद्र संचालक और एक अधेड़ दुकानदार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की 14 साल की किशोरी बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी मां के साथ पास के चौराहे पर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर रुपये निकालने गई थी। रुपये निकालने के बाद किशोरी की मां उसे ग्राहक सेवा केंद्र पर बैठाकर बाज़ार कुछ अन्य सामान खरीदने चली गई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद किशोरी ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से पानी पीने के लिए मांगा तो उसने अंदर लगे हैंडपंप पर जाकर पीने को कहा। किशोरी जब अंदर गई, तभी पीछे से केंद्र संचालक भी पहुंच गया और किशोरी से दुष्कर्म किया। यही नहीं उसने पास के एक अन्य दुकानदार को भी बुला लिया और उसने भी दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब किशोरी की मां आई तो वह उसके साथ चली गई। रास्ते में उसने मां से सारी बात बताई। सुबह मामला ग्रामीणों तक पहुंचा तो वे कस्बे में पहुंच कर हंगामा करने लगे। तब बात पुलिस तक पहुंची और फिर मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। कोल्हुई थानाध्यक्ष अरविंद सिंह के मुताबिक एक आरोपी राजाराम गुप्ता निवासी हरमंदिर कला 50 साल का है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed