{"_id":"66ef46aed4c1ed5b230c17a4","slug":"two-arrested-for-inciting-religious-conversion-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-131826-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
- नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में सामने आया मामला
- धन का लालच देकर धर्म बदलने के लिए उकसाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
ठूठीबारी (महराजगंज)। नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित छोटकी बेलवां गांव में लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलवां निवासी सुदामी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि गांव के छोटकी बेलवां टोला निवासी बलदीन, पप्पू और 5-6 अन्य लोग ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और गांव के लोगों को रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाते हैं। बलदीन और पप्पू की बातों में आकर गांव के कई लोग उनके साथ प्रार्थना सभाओं में शामिल होने लगे हैं। आरोप है कि बीते 15 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे बलदीन ने सहयोगियों के साथ मिलकर अपने घर पर ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा का आयोजन किया था जिसमें 30-40 लोग शामिल हुए। इस प्रार्थना सभा में भी लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया गया।
निचलौल क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के छोटकी बेलवां गांव निवासी आरोपी बलदीन और पप्पू के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिबंध अधिनियम, 2021 के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।