फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two animal smugglers arrested in encounter

Maharajganj News: मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार

Wed, 22 Jan 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 22 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two animal smugglers arrested in encounter
घायल आरोपी को अस्पताल ले जाती पुलिस।
महराजगंज/परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल पर मंगलवार की देर रात पुलिस और पशु तस्करों की मुठभेड़ हो गई। एक पशु तस्कर ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पिकअप पर लदे चार गोवंश को बरामद कर लिया। मंगलवार की देर रात भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह, प्रभारी निरीक्षक पनियरा निर्भय सिंह और प्रभारी निरीक्षक कोठीभार अखिलेश सिंह भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल पशु तस्करों को पकड़ने के लिए जेसीबी लगाकर घेराबंदी किया था। थोड़ी देर बाद परसिया नहर पटरी की तरफ से एक पिकअप आता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

नजदीक आने पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पिकअप चालक ने पुलिस पर पिकअप चढ़ाने का प्रयास किया। वह बैक कर भागना चाहा तभी पिकअप पलट गया। पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका एक अन्य साथी पुलिस को अपशब्द बोलते हुए भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो वह पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी, जिससे उसके पैर में गोली लग गई। पूछताछ में उसने अपना नाम अशफाक निवासी खलवा पट्टी थाना धनहा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार बताया। पुलिस ने घायलावस्था में उसे सीएचसी परतावल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। पकड़े गए पिकअप चालक की पहचान समीर निवासी डेरवा थाना भिटौली के रूप में हुई। थानाध्यक्ष श्यामदेउरवां अभिषेक सिंह के अनुसार, पकड़े गए पशु तस्कर पशु लेकर बिहार जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed