फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two accused arrested with charas worth one crore

महराजगंज: एक करोड़ के चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, नेपाल से करते थे तस्करी

Mon, 14 Mar 2022 03:44 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Mar 2022 03:44 PM IST
सार

बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग एक करोड़ रुपये है। दोनों के पास से बरामद बैग की तलाशी ली गई, तो बेचू  के पास से 9 किलोग्राम चरस तथा संजीव के पास से 11.500 किलोग्राम चरस बरामद हुआ।

विज्ञापन
Two accused arrested with charas worth one crore
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के क्षत्रिय बाबा मंदिर के पास रविवार रात में पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने 20.500 किग्रा चरस बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ बताई जा रही है।

विज्ञापन


सोमवार को कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने मामले का पर्दाफाश करते हुए कहा कि आरोपी बेचू निवासी ग्राम रामपुरवा थाना कोठीभार जनपद महराजगंज, संजीव कुमार निवासी ग्राम गौरा निपनिया थाना कोठीभार जनपद महराजगंज गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह दोनों चरस लेकर मोटरसाइकिल से औरैया जा रहे थे। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग एक करोड़ रुपये है। दोनों के पास से बरामद बैग की तलाशी ली गई, तो बेचू  के पास से 9 किलोग्राम चरस तथा संजीव के पास से 11.500 किलोग्राम चरस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने बताया कि नेपाल के बरघाट से सस्ते दामों पर चरस खरीदकर कानपुर, दिल्ली व उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में ले जाकर महंगे दामों पर बेचते जाता था। दोनों आरोपी के पास से चरस के अलावा तीन मोबाइल, दो एटीएम, एक आधार कार्ड, एक निर्वाचन कार्ड, एक पैन कार्ड, एक मोटरसाईकिल बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed