फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   two accused arrested

चोरी की दो बाइक, एक स्कूटी के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

Mon, 13 Dec 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
two accused arrested
चोरी की दो बाइक, एक स्कूटी के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

महराजगंज, गोरखपुर एवं संतकबीरनगर में घटना को दे चुके हैं अंजाम
बृजमनगंज (महराजगंज)। पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी की दो बाइक, एक स्कूटी एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
सोमवार को बृजमनगंज थाने में एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि रविवार रात मुकामी पुलिस संदिग्धों एवं वाहनों की जांच कर रही थी। इस बीच पुलिस टीम ने बेलसड़ मोड़ से गोरखपुर के पीपीगंज थानाक्षेत्र के तुर्कवलिया निवासी अंकित गुप्ता एवं संतकबीरनगर जिले मेंहदावल थानाक्षेत्र के छपिया निवासी उत्सव त्रिपाठी को रोककर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो बाइक, एक स्कूटी, एक बैटरी, दो टीवी एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए। एसपी ने बताया कि आरोपितों ने महराजगंज, गोरखपुर एवं संतकबीरनगर में चोरी करने की बात स्वीकार की। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश पांडेय, उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव, विशाल यादव, धनंजय खरवार, शैलेष यादव, रतन कुमार जायसवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed