फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Twelve kilometer long traffic jam of cargo trucks at Sonauli border in Maharajganj

व्यापारियों की बढ़ी परेशानी: भारतीय ट्रकों को नेपाल में नहीं मिल रही इंट्री, सोनोली में 12 KM तक जाम

Thu, 07 May 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 01:42 AM IST
सार

सोनौली बॉर्डर से लेकर नौतनवा के भुंडी चौराहे तक करीब 12 किलोमीटर तक एक लेन पूरी तरह से बंद है। इस तरह का जाम पिछले एक साल बाद देखने को मिल रहा है। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल ने अपने देश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नेपाल कस्टम में एमआरपी लेबलिंग को अनिवार्य कर दिया है।
 

विज्ञापन
Twelve kilometer long traffic jam of cargo trucks at Sonauli border in Maharajganj
सोनौली सीमा पर लगा मालवाहक ट्रकों का जाम।

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर नेपाल में भारतीय ट्रकों को एंट्री नहीं मिलने से सीमा पर करीब 12 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। बताया जा रहा है कि नेपाल कस्टम में एमआरपी लेबलिंग की अनिवार्यता और दो दिन शनिवार और रविवार अवकाश होने के कारण माल वाहक ट्रकों एंट्री और एग्जिट नहीं हो पा रही है, जिससे सोनौली सीमा पर 12 किमी लंबी एक लेन पूरी तरह से जाम हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोनौली बॉर्डर से लेकर नौतनवा के भुंडी चौराहे तक करीब 12 किलोमीटर तक एक लेन पूरी तरह से बंद है। इस तरह का जाम पिछले एक साल बाद देखने को मिल रहा है। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल ने अपने देश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नेपाल कस्टम में एमआरपी लेबलिंग को अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन

इस कारण मालवाहक वाहन नेपाल में जाकर फंस गए हैं। नेपाल भंसार में पार्किंग तक ही सोनौली से नेपाल जाने वाले माल वाहक ट्रकों को एंट्री कम मिल रही है। बुधवार की शाम 6 बजे तक केवल 170 गाड़ियों को ही प्रवेश मिल सका था। मंगलवार को 276 और सोमवार को 247 गाड़िया नेपाल गईं थीं।

इसको लेकर छोटे व्यापारी काफी परेशान हैं। वहीं बड़े व्यापारियों के लिए भी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। चालक सुखबीर, हरिंदर ,व्यास निवासी पंजाब ने बताया कि शनिवार से बॉर्डर पर हैं, नेपाल में गाड़ियों की एंट्री नहीं हो पा रही है। स्थानीय ट्रांसपोर्ट कारोबारी संजय कुमार ने बताया कि चार दिन से गाड़ियां बॉर्डर पर फंसी हैं।
विज्ञापन

कुछ गाड़ियां जहां पर थी, वही खड़ी हैं। नेपाल में पहले 400 के करीब गाड़ियां एंट्री करती थीं। इधर तीन चार दिनों से 300 ट्रक भी नेपाल में प्रवेश नहीं कर पा रही हैं। इनमें आधे से अधिक फल व सब्जी लदी गाड़ियां है।

प्रभारी कोतवाल रामचंदर राय ने बताया कि प्रतिदिन के हिसाब से जितने भारतीय ट्रक नेपाल जाते थे, उतने प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। जाम की स्थिति इसी वजह से है। भंसार के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed