{"_id":"67103ad617dbf5997d053f24","slug":"tube-well-driver-suspended-on-complaint-of-fake-documents-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-133664-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फर्जी कागजात की शिकायत पर नलकूप चालक सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फर्जी कागजात की शिकायत पर नलकूप चालक सस्पेंड
Thu, 17 Oct 2024 03:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 17 Oct 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज क्षेत्र के धरैचा नौवाडीह खुर्द में नलकूप चालक के अभिलेख में गड़बड़ी मिलने पर सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। बृजमनगंज क्षेत्र के मैनहवा टोला रसूलपुर निवासी मुबारक अली क्षेत्र के धरैचा नौवाडीह खुर्द में नलकूप चालक के पद पर आवेदन किया था। जहां पर जमा किए गए अभिलेख के आधार पर मुबारक की नियुक्ति नलकूप चालक के पद पर कर दिया गया। काफी दिन तक नौकरी करने के बाद एक व्यक्ति ने फर्जी अधिवास लगा कर नौकरी करने की शिकायत डीएम से की।
डीएम ने शिकायत की जांच के लिए कमेटी गठित की। जांच में नलकूप चालक के अभिलेख में गड़बड़ी मिली, जिसके आधार पर उसको सस्पेंड कर दिया गया। अधिशासी अभियंता नलकूप नरेंद्र कुमार ने बताया कि कमेटी के जांच के आधार पर धरैचा गांव में परिवार रजिस्टर में मुबारक अली का नाम नहीं मिला है। इसके आधार पर नलकूप चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है।