फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   try to murder for 3 real brother - case ragistered

तीन सगे भाइयों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

Sun, 19 Dec 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
try to murder for 3 real brother - case ragistered
तीन सगे भाइयों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बरवांकला की निवासी अनरावती की याचिका के आधार पर न्यायालय द्वारा मुकदमा दर्ज करने के दिए गए आदेश के अनुसार पुलिस गांव के ही तीन सगे भाइयों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

पीड़ित महिला अनरावती ने बताया कि 17 फरवरी 2020 को रात करीब 2 बजे जमीनी रंजिश को लेकर गांव के ही तीन सगे भाई उनके घर व लकड़ी की टंकी में आग लगाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। घर के सदस्य किसी तरह जान बचाकर बाहर आए और इसका विरोध किए तो उन्हें कुछ लोगों द्वारा गाली देते हुए मारा-पीटा गया और धमकी भी दी गई। महिला ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो महिला ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के निर्देश पर नौतनवां पुलिस रमेश, राजेश एवं महेश निवासी बरवां कला के खिलाफ मारने-पीटने गाली, व धमकी देने तथा हत्या के प्रयास की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। कार्रवाई की पुष्टि प्रभारी थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने की।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed