फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Truth and Dharma always win

Maharajganj News: जीत हमेशा सत्य और धर्म की होती है

Mon, 24 Feb 2025 07:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 24 Feb 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Truth and Dharma always win
बागापार। प्राचीन शिव मंदिर कटहरा के प्रांगण में चल रहे कथा के पांचवें दिन कथा व्यास पंडित सतीश मिश्रा ने श्रीमद्भागवत में कंस वध तथा कौरवों-पांडवों के युद्ध का प्रसंग सुनाया। कथावाचक ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कौरवों और पांडवों के बीच भीषण युद्ध हुआ। अर्जुन के सारथी बने कृष्ण के कारण ही पांडवों की जीत हुई, क्योंकि पांडव धर्म की लड़ाई लड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि जीत हमेशा सत्य और धर्म की होती है। उन्होंने बताया कि सत्य के मार्ग पर चलने से हर हाल में जीत सत्य की होती है। सत्य कुछ देर के लिए परेशान तो कर सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता। महाभारत में कौरवों और पांडवों के बीच भीषण युद्घ हुआ। पांडव सत्य, धर्म के मार्ग पर चलते हुए अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे थे। कौरव अनैतिक कार्य और बुराइयों के बल पर दूसरों के अधिकारों का हनन कर रहे थे। उन्हें शक्ति का अहंकार था। इस लड़ाई में कौरवों की हार से स्पष्ट हो गया कि अंत में विजय सत्य और धर्म के रास्ते पर चलने वालों की ही होती है। इस मौके पर ग्राम प्रधान कमलेश सिंह, सोमनाथ सिंह, ज्ञानप्रकाश राय, मिथिलेश सिंह, दिग्विजय सिंह, बृजेश सिंह, गोविंद चौधरी, मन्नू यादव, प्रमोद चौहान, महेंद्र साहनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed