{"_id":"67bf6adac591a428010275d9","slug":"trouble-increased-due-to-cancellation-of-durg-express-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-143541-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दुर्ग एक्सप्रेस निरस्त होने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दुर्ग एक्सप्रेस निरस्त होने से बढ़ी परेशानी
Thu, 27 Feb 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। गोरखपुर नौतनवा रेल खंड पर सप्ताह में तीन दिन चलने वाली दुर्ग एक्सप्रेस को रेलवे प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से दो दिनों के लिए निरस्त कर दिया है। इससे लंबी दूरी तक यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी समस्या हो गई है।
इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक किराया देकर बस और अन्य साधनों से यात्रा करना पड़ेगा। दुर्ग एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को दुर्ग से चलकर नौतनवा आती है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को नौतनवा से दुर्ग के लिए प्रस्थान करती है।
यह ट्रेन नौतनवा से चलकर गोरखपुर, बस्ती, मनिकापुर, अयोध्या धाम, सुल्तानपुर, प्रयागराज, कटनी, रायपुर होते हुए दुर्ग तक जाती है। इस ट्रेन से दूर दराज से काफी संख्या में लोग नेपाल के भैरहवा में आंख का इलाज कराने के लिए आते हैं और अधिक दूरी तक यात्रा करने वाले यात्री इसी ट्रेन से यात्रा करते हैं। इस समय इंटरसिटी एक्सप्रेस भी गत 22 फरवरी से 28 फरवरी तक निरस्त चल रही है।
विज्ञापन
इससे यात्रियों के लिए काफी समस्या हो गई है। नौतनवा स्टेशन से यात्रा करने वाले लोगों को सुबह 9:40 बजे के बाद शाम 6:55 बजे पैसेंजर ट्रेन होने से बीच में कोई ट्रेन न मिलने से अधिक दूरी तक यात्रा करने वाले यात्रियों को लगभग 9 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। जिन यात्रियों को जल्दी रहती है उन्हें अधिक किराया देकर रोडवेज बस से यात्रा करना पड़ रहा है।
बुधवार को नौतनवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे यात्री रामनिवास, रामानंद, चंद्र शेखर, शिव मनोहर, राजेश त्रिपाठी, कृष्णा नंद, सुरभि पांडेय, श्रुति मिश्रा, अनन्या, शिवानी आदि यात्रियों ने बताया कि ट्रेन निरस्त होने से शाम की ट्रेन की प्रतीक्षा किया जा रहा है।
स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि दो दिनों के लिए दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस और नौतनवा दुर्ग एक्सप्रेस को रेलवे प्रशासन ने निरस्त किया है।