फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tributes paid to martyred firefighters on Fire Service Memorial Day

Maharajganj News: अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि

Wed, 15 Apr 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Tributes paid to martyred firefighters on Fire Service Memorial Day
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दिया
विज्ञापन


महराजगंज। अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने फायर सर्विस कार्यालय पहुंचकर कर्तव्य के दौरान प्राण न्योछावर करने वाले वीर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।



पुलिस अधीक्षक ने शहीद अग्निशमन कर्मियों के स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया और उनके दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शहीदों के अदम्य साहस, असीम समर्पण और निःस्वार्थ सेवा भावना को नमन करते हुए कहा, अग्निशमन कर्मी हर विपरीत परिस्थिति में अपनी जान की परवाह किए बिना जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
विज्ञापन




कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं अग्निशमन कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने अग्निशमन विभाग के सभी कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनकी सेवा भावना एवं साहस पूरे समाज के लिए एक मिसाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अग्नि शमन सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा आपात स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान करना है।




पुलिस अधीक्षक ने जोर देकर कहा कि अग्निशमन कर्मियों का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा होता है। वे न केवल आग बुझाते हैं बल्कि जान-माल की रक्षा भी करते हैं। समाज को भी उनकी मदद करनी चाहिए और अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए।इस दौरान फायर सर्विस के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed