फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tribute paid at Sonauli border to those who died in the Nepal disaster.

Maharajganj News: नेपाल आपदा के मृतकों को सोनौली सीमा पर दी गई श्रद्धांजलि

Mon, 31 Aug 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid at Sonauli border to those who died in the Nepal disaster.
सोनौली। नेपाल में जलप्रलय में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से रविवार शाम नो मैंस लैंड पर कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारियों, आम नागरिकों, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही नेपाल पुलिस एवं सशस्त्र बल के जवानों ने भी सहभागिता की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराना रोटी-बेटी का संबंध है। संकट की इस घड़ी में भारत के लोग नेपाल के साथ खड़े हैं और हरसंभव मदद के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रेस क्लब महाराजगंज के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी, लुंबिनी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल राय माझी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, बबलू सिंह, श्रीनिवास जायसवाल, बैजनाथ कौशल, राजू पटवा, रामानंद रौनियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed