फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Treatment from quacks became expensive, innocent girl died

Maharajganj News: झोलाछाप से इलाज कराना पड़ा महंगा, मासूम बच्ची की मौत

Sat, 05 Oct 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 05 Oct 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Treatment from quacks became expensive, innocent girl died
महराजगंज। श्यामदेउरवा क्षेत्र के ग्राम सभा धनहा नायक में स्थित एक झोलाछाप से बुखार से पीड़ित बच्ची का इलाज कराना महंगा पड़ गया। गलत इलाज के चलते बच्ची की मौत हो गई। पिता ने झोलाछाप पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


धनहा नायक निवासी मुनीब निषाद की छह वर्षीय बेटी अंकिता को चार दिन पहले बुखार हो गया था। परिजन उसे घर से थोड़ी ही दूर पर स्थित एक झोलाछाप के पास ले गए। डाॅक्टर ने अंकिता को इंजेक्शन लगाया और कुछ दवा देकर घर भेज दिया। आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने से उस जगह बच्ची को सूजन हो गया। धीरे-धीरे सूजन के साथ साथ उसका दर्द बढ़ता गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि अंकिता की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे लेकर परतावल बाजार में स्थित दो-तीन निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन किसी ने उसका इलाज नहीं किया। इसके बाद उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पहुंचने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने आरोप लगाया कि डाॅक्टर के गलत इलाज के कारण बच्ची की मौत हुई है। उन्होंने डाॅक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। प्राइवेट अस्पतालों के नोडल अधिकारी एसीएमओ डाॅ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिली है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed