{"_id":"687408bc160ef4b29f09b8fb","slug":"trauma-centers-electricity-went-off-attendants-kept-fanning-themselves-with-their-hands-maharajganj-news-c-206-1-go11002-154493-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्राॅमा सेंटर की बिजली गुल, हाथ से पंखा झलते रहे तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्राॅमा सेंटर की बिजली गुल, हाथ से पंखा झलते रहे तीमारदार
Mon, 14 Jul 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सुविधा बढ़ाकर इसे ट्रामा सेंटर बना दिया गया है। ट्रामा सेंटर की बिजली व्यवस्था अभी भी पुराने ढर्रे पर ही चल रही है। इससे ट्रामा सेंटर के मरीज दुश्वारी झेल रहे हैं। रविवार को ट्रामा सेंटर की आपूर्ति फाल्ट के चलते सुबह 10 बजे बाधित हो गई। इसके कारण भर्ती मरीजों के तीमारदारों को हाथ पंखा झलने के लिए मजबूर होना पड़ा।
एक घंटे के बाद बिजली बहाल तो हुई, लेकिन लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। इससे कूलर बंद रहे और सीलिंग फैन मुश्किल से चल सके। अजय, प्रमोद, सोहन ने बताया कि इमरजेंसी में बिजली की ऐसी व्यवस्था के कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है। करीब तीन से चार घंटा बिजली की समस्या बनी रही। दोपहर दो बजे गड़बड़ी सही हुई तब ट्रामा सेंटर के रोगियों को राहत मिल सकी।