फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   training of banking correspodent

प्रशिक्षित होकर रोजगार से जुड़ेंगी 913 बीसी सखी

Mon, 26 Jul 2021 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
training of banking correspodent
प्रशिक्षित होकर रोजगार से जुड़ेंगी 913 बीसी सखी
विज्ञापन

- प्रशिक्षित होने के बाद गांव स्तर पर ही कर सकेंगी लेनदेन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षित महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर शासन ने पहल प्रारंभ की है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 913 बीसी (बैंकिंग कारेस्पांडेंट) सखी को रखे जाने के लिए चयनित किया जा चुका है। चयनित महिलाओं को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान(आरसेटी) द्वारा बैचवार प्रशिक्षित करते हुए रोजगारपरक विषय के कार्यों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें प्रमाणपत्र भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव की शिक्षित व बैंकिंग का कार्य करने में समर्थ महिलाओं को इस योजना से जोड़ने की व्यवस्था बनाई है। योजना के अंतर्गत महिलाओं को जहां स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सकेगा वहीं वे दूसरों की समस्याओं को भी कम करने में मददगार साबित होंगी। वे न सिर्फ हर घर तक बैंकिंग सुविधा पहुंचाएंगी बल्कि आमजन को धन के लेनदेन के लिए दूरदराज आने- जाने संबंधी मुश्किलों से भी बचाएंगी। स्वयं सहायता समूहों को भी स्थानीय स्तर पर राहत देने व जनधन खातों को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी कार्य करेंगी। बीसी सखी योजना के तहत चयनित व प्रशिक्षित महिलाओं को हर महीने चार हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्हें डिवाइस खरीदने के लिए 50 हजार रुपये भी दिए जाएंगे। आरसेटी के निदेशक रमेशचंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि महिलाओं को रोजगार परक व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह सार्थक पहल की जा रही है।
विज्ञापन

सात दिवसीय प्रशिक्षण लेंगी बीसी सखी
बीसी सखी को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में बैचवार प्रशिक्षित किया जाएगा। सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत छह दिन विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा जहां उन्हें कार्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी। अंतिम दिन उन्हें आईआईआरडीएफ द्वारा आयोजित ऑनलाइन टेस्ट को भी पास करना होगा। टेस्ट पास करने के उपरांत उन्हें प्रमाणपत्र भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed