{"_id":"603fdec98ebc3ee9562eb0c1","slug":"traffic-nepal-news-maharajganj-news-gkp3869887120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल की महिलाओं ने एसएसबी की महिला कर्मी पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल की महिलाओं ने एसएसबी की महिला कर्मी पर किया हमला
विज्ञापन

बेलहिया पुलिस के बैरियर को गिराकर किया हंगामा, 3.30 घंटे सीमा पर ठप रहा आवागमन
भारतीय क्षेत्र में फेंके गए पत्थर से एक शख्स घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली(महराजगंज)। सोनौली स्थित भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी की महिला कर्मी की सख्ती से गुस्साईं नेपाल की महिलाओं ने कर्मी पर हमला कर दिया। इसके बाद नेपाल में बैरियर गिराकर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। इससे बुधवार शाम 5.30 पर माहौल गर्म हो गया। इसके बाद दोनों ओर हंगामा होने लगा। दोनों देशों के अफसरों ने किसी तरह माहौल शांत कराया। तब जाकर रात नौ बजे आवागमन शुरू हुआ।
जानकारी के अनुसार, सोनौली कस्बे के दो नंबर गली के रास्ते भारत से नेपाल सामान लेकर जा रही महिला को बुधवार शाम 5.30 बजे ड्यूटी पर तैनात एसएसबी की महिला कर्मी ने रोक दिया। कुछ देर बाद वह नेपाल की ओर से महिलाआें के साथ आई और ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मी पर हमला कर नेपाल भाग गई।
वहीं नेपाल के बेलहिया पुलिस बैरियर को गिराकर आवागमन बंद कर नारेबाजी शुरू कर दी गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी। सीमा के उस पार नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के जवान मूक दर्शक बने रहे। इसे लेकर भारतीय नागरिकों में आक्रोश बढ़ गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम नौतनवां और क्षेत्राधिकारी ने नेपाल सशस्त्र पुलिस के अधिकारियों को बुलाकर सख्त कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
इसी बीच नेपाल की ओर से आक्रोशित लोगों ने पत्थर भी फेंका। जिससे जुगौली निवासी हनीफ को सीने पर चोट लगी। एसडीएम नौतनवां प्रमोद कुमार और क्षेत्राधिकारी नौतनवा अजय सिंह चौहान ने लोगों को शांत कराया और सशस्त्र पुलिस भैरहवा के डीएसपी को बुलाकर घटना क्रम की जानकारी दी। दोषी महिला के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
नेपाल के रूपनदेही जिले के एसपी प्रवीण पोखरेल ने कहा कि नेपाली नागरिक की भारतीय एसएसबी जवानो से नोकझोंक हुई थी। आक्रोशित युवकों ने बैरियर गिरा दिया। उनको हटाकर आवागमन बहाल करा दिया गया है। उधर, मामले की जनकारी मिलने पर डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार और एसपी प्रदीप गुप्ता नेपाल के बेलहिया पुलिस चौकी में नेपाल के अधिकारियों से बात कर उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही।
डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि सीमा पर आवागमन बहाल हो गया है। एसएसबी की महिला कर्मी पर हमला करने की बात भी सामने आई है। इसके लिए एसएसबी के अधिकारियों को जांच करने को कहा गया है।